मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ शिखर शाखा की सत्र 2026-27 की प्रथम सभा शाखा के सातवें अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह के रूप में आईएमए हॉल में मनाई गई। अध्यक्ष रेनू कंसल, सचिव नितिन गांधी, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महिला संयोजिका बॉबी गोयल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। साथ ही नए सदस्यों कुंवर रूप किशोर, संजय गोयल, सुरेंद्र कुमार शर्मा और पुनीत गांधी आदि नए सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक अनुराग दुबलिश, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता और अन्य प्रांत व शाखाओं से लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शाखा संस्थापक पंकज कंसल, रामपा निरंजन, आलोक बंसल, मनाेज गोयल आदि का सहयोग रहा।