मेरठ में दिल्ली रोड स्थित आधार सेवा केंद्र को शिफ्ट कर बागपत रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्र को शिफ्ट करने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों के मौसम में भी लोग सुबह करीब छह बजे से लाइन में लगने को मजबूर हैं और कई-कई घंटे इंतजार के बाद जब नंबर आता है तो कभी फोटो सही न आने, तो कभी सफेद कपड़े पहनकर आने जैसी तकनीकी समस्याओं के चलते काम अधूरा रह जाता है। लोगों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।