मेरठ। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी और सीएमओ को 8 सितंबर को एक पत्र जारी कर निजी अस्पतालों की समस्याओं और चुनौतियों को सामने रखा है। पत्र में बताया गया कि अस्पताल संचालक लगातार हाई बिजली बिल, मेडिकल वेस्ट के शुल्क, अग्निशमन विभाग के नोटिस और अन्य सरकारी विभागों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान हैं। अधिकारियों से मांग की गई है कि निजी अस्पतालों को राहत दी जाए ताकि वे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें। एसोसिएशन ने शीघ्र ही समाधान की मांग की है और जनहित में आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।