फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विश्व कछुआ दिवस पर कछुओं के संरक्षण का लिया संकल्प

Pratyush Sharma Updated Sat, 23 May 2026 11:19 PM IST

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में स्थित वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कछुओं और वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं शिक्षाविद् सुनील पोसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमन सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता विहान चंद्र ने की। मुख्य अतिथि ने भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संबोधन में सुनील पोसवाल ने कहा कि हस्तिनापुर क्षेत्र जंगल, जल और वन्य जीवों से समृद्ध है। यहां दुर्लभ प्रजातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कछुआ प्रकृति और मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी जीव है। यह जल को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर विहान चंद्र ने बताया कि कछुओं की कई प्रजातियां होती हैं। टर्टल का जीवनकाल लगभग 20 से 50 वर्ष तक होता है, जबकि टोरटोइज 50 से 300 वर्ष तक जीवित रह सकता है। उन्होंने लोगों से वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हस्तिनापुर क्षेत्र में जंगल, जमीन और जीव संरक्षण के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। इससे भविष्य में हस्तिनापुर पर्यटन और वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। इस दौरान गजेंद्र नागर, नितिन त्यागी, अतुल स्वामी, शुभम, बाबू सिंह, सोनवीर सिंह, सुशील, रण सिंह और अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें