मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत और आर्बिट्रेशन आयोजित होने जा रही है, जिसके बारे में अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि सभी वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय पाये। आपसी समझौते से अंतिम निर्णय कराये। साथ ही बताया कि त्वरित, सस्ता, सुलभ न्याय प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।