अखिल भारत हिंदु महासभा के शारदा रोड स्थित कार्यालय परिसर में मंगलवार को नाथुराम गोडसे की 116वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे-नाना आप्टे धाम में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। कार्यक्रम में धाम के संस्थापक अशोक शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन किया गया। इसके बाद परिसर में स्थापित नाथुराम गोडसे और नारयण आप्टे की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर तिलक किया गया। इसके बाद कार्यालय परिसर के आसपास के बाजार क्षेत्र में मिष्ठान, हलवा और नमकीन पुलाव का करीब 201 किलो भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में हिंदू महासभा के पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।