मां भारती की सेवा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए श्रीनगर के रावलपोरा में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के गांव शाहजुड्डी का लाल शहीद विवेक देशवाल के पार्थिव शरीर के मेरठ पहुंचने पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शहीद विवेक देशवाल के पार्थिव शरीर को कंधा देकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों से भेंटकर विनम्र संवेदनाएं व्यक्त कीं।