मेरठ। मवाना के महर्षि वाल्मीकि बडा मन्दिर आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम उपजिलाधिकारी मवाना को दिया। जिसमें पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज का अधिकांश वर्ग स्थानीय निकाय में सफाई व्यवस्था से नगर को स्वच्छता प्रदान करने से जुडा है। जिस कारण वह चाहकर भी महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर्व को मनाने से वंचित रहता है इसलिए इस पर्व पर एक सार्वजनिक अवकाश होने से समाज में सामाजिक सद्भाव बढेगा और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को फैलाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर चन्द्रशेखर आजाद, सुरेन्द्र कुमार, प्रेम टांक सुधीर चौधरी, देवेन्द , बिजेन्द, कपिल आदि रहे।