हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के भीमकुंड गांव के समीप चांदपुर रोड पर बाढ़ के कारण भीषण कटान हो गया था। जहां पर उक्त युवक नहाने के लिए कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा। अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पीएससी की फ्लड कंपनी भी आ गई और युवक की तलाश शुरू कर दी। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था। डूबने वाला युवक जितेन्द्र पुत्र राजपाल है। एसडीएम संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश का कार्य तेज करने की बात कही।