परीक्षितगढ़ में भगवान जगन्नाथ की सातवीं रथ यात्रा शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच शुरू हुई, लेकिन कुछ ही पलों में धार्मिक आयोजन दर्दनाक हादसे में बदल गया। ओम पब्लिक स्कूल से रथ यात्रा शुरू होने के दौरान रथ हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से 25 वर्षीय सचिन समेत 17 श्रद्धालु झुलस गए। गंभीर हालत में मेरठ रेफर किए गए सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्री दिनेश खटीक पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।