मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मवाना रोड स्थित मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में छात्र नेता के डोसे में कीड़े मिलने का आरोप है। खाने में कीड़े मिलने की शिकायत करने पर रेस्टोरेंट मालिक ने अपने साथियों को बुला लिया। मामले के बाद छात्र नेता ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच कर सकता है।