मेरठ के मोहनपुरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने मोहनपुरी बिजली घर पर जमकर हंगामा किया। नाराज महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) Arshad Khan को चूड़ियां भेंट कर विरोध जताया। महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली बिल बढ़ने की आशंका है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं ने मांग की कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और पहले लोगों की समस्याओं को सुना जाए। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।