फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेक्टर-2 की महिलाओं ने सपा विधायक अतुल प्रधान से की मुलाकात, समर्थन की लगाई गुहार

Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 01:27 PM IST

मंगलवार सुबह शास्त्री नगर सेक्टर-2 की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान से मुलाकात कर समर्थन की गुहार लगाई। महिलाओं ने क्षेत्र में चल रही सेटबैक की कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से धरना-प्रदर्शन किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है। उन्होंने विधायक से मामले में हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। विधायक अतुल प्रधान ने महिलाओं की बात ध्यान से सुनते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें