मवाना थाना क्षेत्र में भगवती फार्म हाउस के पास 21 फरवरी को एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के चेहरे पर आरोपियों ने तेजाब डाल रखा था। थाना पुलिस ने एसपी देहात के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को एक कार, एक कंबल व तेजाब की खाली बोतल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।