मेरठ में यूजीसी बिल के विरोध के दौरान एक महिला तलवार लेकर कमिश्नरी पहुंच गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। महिला ने पुलिसकर्मियों के सामने तलवार लहराई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर शांतिपूर्वक उसके हाथ से तलवार अपने कब्जे में ले ली। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।