मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर रजवाहे में स्क्रैप से भरा ट्रक गिरने के बाद से यातायात प्रभावित है। रविवार शाम हुए हादसे के बाद सोमवार तक भी ट्रक नहीं निकाला जा सका, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रक के कंडक्टर ने आरोप लगाया कि रात में ट्रक से कुछ सामान और बैटरी भी चोरी हो गई। पुलिस और संबंधित विभाग ट्रक को निकालने के प्रयास में जुटे हैं।