मेडिकल कॉलेज में शनिवार को बुलंदशहर निवासी अलका तेजवाल (40) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनकी जान गई है। परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान मेडिकल थाने की पुलिस भी मौजूद रही।