दौराला के मटौर में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह व मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने पटका पहनाकर अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया। डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि अंडर 14 बालिका वर्ग में रितिका, परी, अंडर 17 बालिका वर्ग में तनिष्का, अंडर 19 बालिका वर्ग में सानवी विजेता रहे। अंडर- 14 बालक वर्ग में अनंत, प्रतीक, कुनाल सागर, कबीर आयुष, अंडर 17 बालक वर्ग में कृष्णा, शांतनु, शिवांश, विशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया।