शहर में लगातार अवैध पार्किंग और उससे लगने वाले जाम की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि इस समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। भारत माता चौक पर मैकेनिज्म पार्किंग प्रस्तावित है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही कचहरी के नाले पर भी मैकेनिज्म पार्किंग बनाने पर विचार चल रहा है, जिससे कचहरी में आने वाले अधिवक्ता और लोगों के वाहन वहां पार्क किए जाएंगे और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।