सुप्रीम कोर्ट के 1468 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने के आदेश से सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीर है। नोटिस मिलने के बाद अब ध्वस्तीकरण का डर भी सताने लगा है। कई व्यापारी हैं जिनका सालों पुराना कारोबार है और उसी व्यापार से उनका परिवार पलता है। ऐसे में व्यापारियों को सरकार से अभी भी मदद की उम्मीद है और व्यापारी ध्वस्तीकरण रुकने की इच्छा ज़ाहिर कर रहे हैं।