मेरठ के हस्तिनापुर में ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन बरगद का पेड़ खड़ा हुआ है। यह मंदिर महाभारत कालीन माना जाता है इसलिए इस मंदिर में खड़ा पेड़ की भी पौराणिक कथा है इसलिए इस पेड़ को संरक्षित करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है और इस पेड़ को विरासत वृक्ष के रूप में संरक्षित किया जा रहा है इस पेड़ और प्राचीन मंदिर को देखने के लिए हर रोज सैकड़ो पर्यटक सैलानी हस्तिनापुर पहुंचते हैं।