मेरठ में चोरों का कारनामा देखिए, घर के बाहर रखे जानवरों के पानी पीने का टब ही चुरा ले गए। तीन युवकों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक बाइक पर बैठा है, दूसरा युवक सड़क पर खड़ा है और तीसरा युवक पहले इधर-उधर देखता है, फिर तेजी से टब का पानी गिराकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। पूरा मामला सदर बाज़ार थाना क्षेत्र के थापर नगर का बताया जा रहा है।