फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आपके द्वार जनसुनवाई में सुनीं 65 महिलाओं की शिकायतें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 65 महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं। आयोग ने महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान जनपद और मंडल स्तर की महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें घरेलू हिंसा, दहेज, हत्या, लैंगिक हिंसा, धोखाधड़ी, अपहरण, छेड़छाड़ और पुलिस विभाग से संबंधित मामले शामिल थे। विजया रहाटकर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर आयोग को अवगत कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें