सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट को लेकर हुई सुनवाई और जारी किए गए आदेशों को लेकर रविवार को आवास विकास परिषद की टीम ने सेंट्रल मार्केट में 44 सील संपत्तियों का सर्वे किया। टीम ने भूखंड स्वामियों के साथ मिलकर पहले संपत्तियों की सील खोली। उसके बाद उसमें कितना हिस्सा व्यावसायिक है और कितना हिस्सा आवासीय है, इस बात को नोट किया।