मेरठ के आंगन रेस्टोरेंट में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर वेस्ट एंड रोड स्थित रंग महल में आयोजित होने वाले व्यापार सभा के कार्यक्रम की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।