फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईसीए एकेडमी बने विजेता

Mohd Mustakim Updated Tue, 23 Jun 2026 07:29 PM IST

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जूनियर वर्ग और 12 साल के वर्ग के फाइनल मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की। पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने 156 रन बनाए। इसमें निखिल ने 43 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 154 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल रहे। दूसरे वर्ग के फाइनल में आइसीए की टीम ने 207 रन बनाए। अयान और मोहम्मद ने 42-42 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने 3, कबीर ने 2 विकेट लिए। जीटीबी की टीम 190 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से साहिल ने 43, शौर्य ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में शान ने 3 विकेट लिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें