मेरठ के वार्ड-35 स्थित उमेश विहार, मधुबन ट्रांसपोर्ट वाली गली में अग्रवाल आटा चक्की के सामने राजाराम के मकान के निकट खाली प्लॉट पर कूड़ा फेंके जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्लॉट में लगातार कूड़ा डाले जाने से गंदगी फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी पीयूष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संदीप, बालकिशन, अजय अग्रवाल, अभिनव, दीपक और सिद्धि सहित अन्य लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।