मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित सुहैल गार्डन के निवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और इलाके की एक महिला पर देह व्यापार चलाने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अपनी पुत्रवधू के साथ मिलकर यह गतिविधि चला रही है। निवासियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं और मारपीट की जाती है। पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।