फूल बाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से रथ यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। जैन समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत जैन, महामंत्री नवीन जैन, प्रशांत जैन, प्रदीप जैन, विपिन जैन, अनुज जैन, मयंक जैन मौजूद रहे।