फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल चलो अभियान के तहत भराला में निकाली गई रैली

Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 11:50 AM IST

विकास खंड दौराला के गांव भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता ने फीता काटकर किया। प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विद्यालय के सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ आंगनबाड़ी के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “आओ अब स्कूल चलें” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में घूमे, जिससे माहौल शिक्षामय हो गया। रैली में ममता, रेशमा, शालिनी, कविता, राम भतेरी, अनीता, पूजा, सविता, कुसुम, किशनवती आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें