मेरठ सेंट्रल मार्केट को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया सील का आदेश वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ, जिसके चलते दोपहर तक भी आवास विकास की टीम सेंट्रल मार्केट नहीं पहुंची और संपत्तियों पर सील नहीं लगी। हालांकि सील के डर से व्यापारी बारिश में भी बैठे रहे और सुरक्षा के लिहाज़ से पुलिस बल भी मौजूद रहा। हमेशा गुलजार रहने वाला सेंटर मार्केट में आज गम का सा माहौल है। अधिकांश दुकानें बंद हैं। मेडिकल स्टोर, क्लिनिक, गोलगप्पे टिक्की पकौड़ी की दुकानें, कपड़ों की दुकान सब बंद हैं। जहां खरीदारी के लिए स्लोगन लिखे रहते थे वहां से सभी हटा लिए गए हैं। आवास लिख दिया गया है।