परतापुर थाने में लागू किए गए एक नए नियम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि क्षेत्राधिकारी (सीओ) के आदेश पर थाने के पार्किंग स्थल पर गमलों में पौधे रखवा दिए गए हैं, जिससे फरियादियों के वाहनों की पार्किंग की जगह लगभग खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले जहां फरियादी अपने वाहन खड़े करते थे, वहां अब अलग-अलग पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पार्किंग स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। इनमें एसएसआई, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद थाने आने वाले लोगों को अपने वाहन बाहर खड़े करने पड़ रहे हैं। कई फरियादी थाने के भीतर जाने से भी हिचक रहे हैं और बाहर ही बैठकर पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।