फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ मेवरिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, दूसरे दिन भी उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़

मेरठ के भामाशाह क्रिकेट मैदान में आयोजित यूपी टी-20 लीग की टीम मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर मैदान पर पहुंचे और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाते हुए टीम में जगह बनाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। ट्रायल में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें