मवाना तहसील के ग्राम अससा के एक परिवार के लोगों के बीच में तहसील में जमकर मारपीट हो गई। गांव अस्सा के रहने वाली पूजा देवी ने बताया की वह सात बहने हैं। एक बहन अमृता ने धोखे से 14 बीघा जमीन अपने नाम करा ली है। इसका पता लगने पर अन्य बहनों ने एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा है। शुक्रवार को दोनों पक्ष तारीख पर आए थे। यहां मारपीट हो गई। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।