मेरठ के हस्तिनापुर में ऐतिहासिक नगरी में बंदरों का खौफ लोगों में इस कदर बढ़ गया था कि घर से बाहर नहीं निकलते थे कस्बे के लोगों ने कहा कि अब नगर पंचायत द्वारा बंदर पकड़ने का यह अभियान चलाया गया है जिससे काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब वह घर से बाहर निकलते थे तो बंदर काट लेते थे सैकड़ो लोग बंदरों के काटने से घायल हुए हैं। महिलाओं का कहना है कि घरों में खाना तक नहीं बना सकते थे क्योंकि सामान को बंदर उठा कर ले जाते थे। पिछले कई दिनों से ऐतिहासिक नगरी में बंदर पकड़ने का अभियान चल रहा है पहले चरण में एक हजार बंदर पकड़े जाएंगे।