फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: साइबर ठगी के मामले में नाइजीरिया नागरिक छात्र का नाम उजागर, अकाउंट से मिले 45 लाख रुपये

Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 05:46 PM IST

मेरठ में साइबर ठगी के मामले में टीपी नगर थाना पुलिस ने सुभारती यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नाइजीरिया नागरिक छात्र का नाम सामने आया है। पकड़ा गया छात्र यूनिवर्सिटी में एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र के अकाउंट से 45 लाख रूपये बरामद किए गए हैं। बताया कि पिछले 2 साल से छात्र अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी के मामलों को अंजाम दे रहा था। जिसके तार कई प्रदेशों और अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े हुए पाए गए हैं। साथ ही बताया कि छात्र के कुछ साथी नाइजीरिया चले गए और कुछ फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने छात्र से पूछताछ के बाद उसको वापस यूनिवर्सिटी के बॉयज़ हॉस्टल में छोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें