फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कचहरी परिसर में बंदरों का आतंक, अधिवक्ता व वादकारी परेशान

मेरठ कचहरी परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन फाइलें छीनने, खाने-पीने का सामान उठाने और अचानक हमला करने की घटनाओं से अधिवक्ता, वादकारी और कर्मचारी भयभीत हैं। कई बार बंदर छतों और पेड़ों से कूदकर लोगों पर झपट्टा मार देते हैं, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने और बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है। सोमवार को शाम के समय कचहरी परिसर के सीसीएस कोर्ट के बाहर बंदर ने एक वादकारी की कोल्डरिन उठाकर पीने लगा यह नजारा देखकर हर कोई अचंभित हो गया और अपने मोबाइल में इस पल को कैद कर लिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें