पांचवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल सेनानायक डॉ. महेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को मोदीपुरम स्थित आईपीएम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सहज योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों को मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार और कुलदीप सिंह ने टीम के साथ सक्रिय सहभागिता की। टीम में अक्षया भट्ट, चेतन्य अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव, संदीप कुमार, संजीव हुड्डा, विभा त्यागी, दिप्ती बालियान, रेणू अग्रवाल व सोनल शामिल रहे।