मिशन शक्ति फ़ेज 5.0 में मिशन शक्ति टीमों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की मेरठ पुलिस ने झलकियां पेश की। 38 सेकेंड की एक वीडियो जारी की गई है, जिसमें टीमों द्वारा जो विभिन्न जगहों पर की गई चौपाल, चेकिंग और कार्यक्रमों की फोटोज साझा हैं। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने मिशन शक्ति टीमों की सराहना करते हुए बताया कि यह कार्य पहले सप्ताह का है, जबकि मिशन शक्ति में आगे और भी कार्य किए जाने हैं।