थाना किठौर क्षेत्र के भड़ौली गांव निवासी राहुल, जो भारतीय सेना में तैनात थे, उनका जम्मू कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सेना का वाहन पलटने से बलिदान हो गया। इसकी सूचना यूनिट हेड द्वारा परिवार को दी गई। राहुल का पार्थिव शरीर रविवार देर रात गांव पहुंचा। बेटे के बलिदान की खबर सुनते ही पिता हेम सिंह, माता इमला और पत्नी सोनल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद राहुल के पांच साल के बेटे दिव्यांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने अपने पिता को गंगाजल अर्पित किया, यह दृश्य देखकर हर व्यक्ति भावुक हो गया।