मां की छांव संस्था की ओर से रविवार को ई-ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा मंदिर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों एवं आमजन लोगों ने अपने दांतों की जांच कराई। डेंटल सर्जन ईना त्यागी ने मरीजों का दंत परीक्षण किया। उन्हें दांतों की उचित देखभाल, नियमित ब्रश करने, संतुलित खान-पान एवं मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आयोजक उदिता शर्मा, तेजस्विनी शर्मा द्वारा डॉ. ईना त्यागी एवं उनके सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।