मेरठ खटीक समाज के लोगों ने खटीक समाज और दलित बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने और मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सीएमओ डॉ. राम प्रसाद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने बस्तियों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने खटीक समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि बस्तियों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि मरीजों की हरसंभव मदद की जाएगी।