प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो का 22 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन को लेकर मोहीउद्दीनपुर में जनसभा स्थल का आईजी, डीआईजी, जिला अधिकारी, एसएसपी व अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया।