चारधाम यात्रा शुरू होते ही वीकेंड पर दिल्ली–दून हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया। सबसे ज्यादा असर सिवाया टोल प्लाजा पर देखने को मिला, जहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां घंटों रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती रहीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्रशासन के अनुसार शनिवार और रविवार दोपहर तक 50 हजार से अधिक वाहन सिवाया टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं। टोल प्लाजा पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम बना रहा और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में तय समय से कई घंटे अधिक लगे।