फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ में 29–30 मार्च को इंडियन कॉम्बैट लीग, देशभर से पहुंचे एमएमए खिलाड़ी

मेरठ। शहर में 29 और 30 मार्च को आईसीएल (इंडियन कॉम्बैट लीग) सीजन-11 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) के खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। दिल्ली-देहरादून बायपास स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरके भरत ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से आए एमएमए फाइटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दर्शकों को स्ट्रीट फाइट शैली की रोमांचक मुकाबलों का नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईसीएल के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच मिलेगा। यहां से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें