मेरठ में कमिशनरी पार्क में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित ठाकुर समाज के लोगों ने भाग लिया और कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके विचारों और सामाजिक योगदान को स्मरण किया गया।