सिविल लाइन क्षेत्र स्थित प्रभात नगर के लोगों ने बताया कि उनके घर के आगे जर्जर सड़क थी। कैंट विधायक अमित अग्रवाल को इसकी जानकारी दी गई, तो सड़क का निर्माण कराया गया। आरोप है कि अब इस सड़क के बनते ही स्थानीय दबंग लोगों ने करोड़ों रुपये की सड़क पर कब्जा करने नीयत से लोहे का गेट लगवाकर रास्ता बंद करा दिया है, जबकि यह सड़क नंगला बट्टू, यूनिवर्सिटी रोड और एलआईसी रोड को प्रभातनगर से जोड़ती है। कालोनी के वीर सिंह, हरीश कुशवाहा, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने नगर आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर सरकारी सड़क को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।