फाजलपुर अनूपनगर में बैंक रोड पर ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के सामने सरकारी जमीन को कूड़ाघर बना दिया है। यहां काफी दूर तक कूड़ा-कचरा और गंदगी पसरी है। बरसात के मौसम में इस कूड़े से भयंकर बदबू उठ रही है। सैन्य क्षेत्र से सटा होने के बाद भी यहां सफाई की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस रोड पर ब्राइट लैंड, कृष्णा पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यायल है। स्कूली बच्चों के भी बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा यह रोड भी बुरी तरह टूटी हुई है। स्थानीय निवासियों राजू, जाकिर, हरिंदर, मनोज, आशीष आदि के साथ ही स्कूल संचालकों ने गंदगी से निजात दिलाने और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।