फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत की गई मानसिक रोगियों की निशुल्क जांच

डिंपल सिरोही Updated Thu, 13 Nov 2025 02:18 PM IST

मेरठ के मवाना में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक रोगियों की जांच के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में मानसिक रोगियों की जांच की गई साथ ही उन्हें मानसिक तनाव से दूर रहने के तरीके भी बताए गए। शिविर में मौजूद राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा नागर ने मानसिक रोगियों को जानकारी दी की मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए भरपूर आराम करें, अच्छे आहार के बारे में जाने और उसका सेवन करें। तनाव से मुक्त रहने के लिए दैनिक जीवन में व्यायाम को शामिल करें,शराब, सिगरेट व अन्य नशे से दूर रहें तथा रोजाना धूप में बैठकर भी मानसिक तनाव दूर किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें