मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी मोहनपुरी के रहने वाला एक परिवार दबंगों से खौफजदा है। एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौहल्ले के ही रहने वाले नितिन, विपिन, विनोद, बन्नू ने उनके परिवार के साथ मारपीट की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने बताया कि नितिन और उसके साथियों ने पहले उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप लगाया कि केस वापिस लेने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आलाधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है।